कुमाऊं पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 526 कर्मियों के तबादले, जॉइनिंग के सख्त निर्देश…

Major Reshuffle In Kumaun Range Police : कुमाऊं रेंज के पुलिस महकमे से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पुलिस महानिरीक्षक रिद्धिम अग्रवाल द्वारा 526 दरोगा और कांस्टेबल समेत अन्य पुलिसकर्मियों को ट्रांसफर किया गया है साथ ही आगामी शुक्रवार तक स्थानांतरण कर नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए है।

आपको बता दें, जारी सूचना के अनुसार 23 दरोगा,9 सहायक उपनिरीक्षक, 92 हेड कांस्टेबल समेत 357 कांस्टेबल शामिल हैं। तबादल तबादलों की जारी की गई सूची के अनुसार सूची में कई नाम ऐसे भी शामिल हैं जो लंबे समय से छुट्टी पर है पुलिस महान निरीक्षक के द्वारा अल्मोड़ा नैनीताल उधम सिंह नगर के एसएसपी और पिथौरागढ़ बागेश्वर चंपावत के एसपी को शुक्रवार तक सूची में शामिल पुलिस कर्मी को कार्य मुक्ति का रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं साथ ही उनका मानना है कि किए गए तब बादलों से कई जिलों में पुलिसकर्मियों की कमी को दूर होने की उम्मीद है।

बता दें, कई दरोगाओं का स्थानांतरण वर्ष 2021, 2024 और 2025 में किया गया था लेकिन वह अभी तक रिलीव नहीं हो पाए हैं जिससे पुलिस महानिरीक्षक नाराज चल रहे हैं। आईजी ने इन 124 दरोगाओं की 4 सूची भी कप्तानों को भेजी है।

इसके साथ ही, आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने सभी पुलिस कप्तानों को आगामी 10 अप्रैल तक सूची में शामिल सभी पुलिस कर्मियों को रिलीव करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि अगर अब भी आदेशों का पालन नहीं किया गया तो जनपद प्रभारी की जिम्मेदारी होगी और ट्रांसफर पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए वेतन रोकने के भी निर्देश जारी किए जा सकते हैं।

Srishti
Srishti