Major Shake-Up in Uttarakhand Police, 20 IPS Officers Transferred : उत्तराखंड में हाल फिलहाल में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को देखते हुए सरकार ने शख्त रुख अपनाते हुए पुलिस प्रशासन से बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। शुक्रवार को जारी आदेश में 20 आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं हैं। जिनमें आठ जिलों के पुलिस कप्तान शामिल हैं।
आपको बता दें, जिसमें देहरादून के एसएसपी अजय सिंह भी शामिल हैं। आदेश के अनुसार, देहरादून के एसएसपी अजय सिंह को हटाकर एसएसपी एसटीएफ बनाया गया है। उनकी जगह हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल को देहरादून की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं एसटीएफ के एसएसपी नवनीत सिंह को हरिद्वार भेजा गया है।
इसके अलावा श्रीमती निवेदिता कुकरेती को एसडीआरएफ में आईजी बनाया गया है, जबकि श्री प्रह्लाद नारायण मीणा को डीआईजी विजिलेंस नियुक्त किया गया है। वहीं, 31वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक श्री यशवंत सिंह को पीटीसी नरेंद्रनगर का प्रधानाचार्य बनाया गया है।
चंपावत के एसपी श्री अजय गणपति कुमार को ऊधमसिंह नगर भेजा गया है। ऊधमसिंह नगर के एसएसपी श्री मणिकांत मिश्रा को एसपी अभिसूचना बनाया गया है। श्री प्रदीप कुमार राय को एसपी सीबीसीआईडी की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा श्री अमित श्रीवास्तव को सेनानायक आईआरबी प्रथम रामनगर नियुक्त किया गया है। श्री अक्षय प्रहलाद कोण्डे को पिथौरागढ़ भेजा गया है, जबकि श्रीमती रेखा यादव को चंपावत का एसपी बनाया गया है।
श्री चन्द्रशेखर आर. घोड़के को एसएसपी अल्मोड़ा बनाया गया है। श्री देवेंद्र पींचा को 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर में सेनानायक नियुक्त किया गया है। श्रीमती निहारिका तोमर को रुद्रप्रयाग का एसपी बनाया गया है। श्री जितेन्द्र कुमार मेहरा को बागेश्वर भेजा गया है। श्री जितेन्द्र चौधरी को ऊधमसिंह नगर में अपराध एवं यातायात की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुश्री निशा यादव को हरिद्वार में अपराध एवं यातायात का दायित्व दिया गया है।
इसके अलावा, श्री मनोज ठाकुर को एएसपी कोटद्वार तथा श्री चन्द्रमोहन सिंह को एसपी (क्षेत्रीय) अभिसूचना देहरादून नियुक्त किया गया है। सरकार का कहना है कि इन तबादलों का उद्देश्य प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाना और अपराध नियंत्रण को मजबूत करना है।
