Man Found Dead Inside Car In Haldwani : हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम से पहले एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां कार्यक्रम स्थल के नजदीक खड़ी एक कार के अंदर से एक युवक (32 वर्षीय) का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
आपको बता दें, घटना सुशीला तिवारी अस्पताल के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, एक कार संदिग्ध स्थिति में खड़ी थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब वाहन की जांच की तो अंदर युवक मृत अवस्था में मिला।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचित किया गया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा।
फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।घटना के बाद कार्यक्रम स्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने और आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करने की अपील की है।
