Man Killed In Leopard Attack : पौड़ी के अंतर्गत घुड़दौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले की खबर सामने आ रही है। जहां गुलदार ने एक व्यक्ति पर अचानक हमला कर उसे अपना शिकार बना।
घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र करीब 45 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में डर का माहौल है और लोग वन विभाग से सुरक्षा के ठोस इंतजाम की मांग कर रहे हैं।
