Man Shot Dead in Broad Daylight Outside Gym in Dehradun: देहरादून में एक बार फिर दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना सामने आई है। जहां राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी के पास जिम से बाहर निकल रहे एक व्यक्ति की दो अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई।
मिली जानकारी के अनुसार, आज यानी शुक्रवार सुबह देहरादून के सिल्वर सिटी के पास जिम से बाहर निकल रहे एक व्यक्ति पर दो अज्ञात बदमाशों ने अचानक फायरिंग कर दी। हमलावरों ने करीब तीन राउंड गोलियां चलाईं, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। और आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान सहस्त्रधारा रोड निवासी विक्रम सिंह के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
