राज्य के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर, 17 मिनी स्टेडियम प्रस्तावित….

Mini Stadiums To Be Built In Uttarakhand : उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। जिसके चलते राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में 17 मिनी स्टेडियम बनने की तैयारी है। वहीं, खेल मंत्री रेखा आर्या द्वारा बताया गया कि वर्तमान में उत्तराखंड में 30 खेल विभाग के और 102 युवा कल्याण विभाग के मिनी स्टेडियम स्थित हैं।

आपको बता दें, राज्य में 17 नए मिनी स्टेडियम बनने की तैयारी की जा रही है। युवा कल्याण विभाग के अनुसार टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी समेत कई जिलों के लिए 11 स्टेडियम तय किए गए हैं । इसके अलावा 6 निर्माणाधीन हैं। जिसमें, नैनीताल जिले के भीमताल, चंपावत के बनबसा, बागेश्वर के देवतोली और अल्मोड़ा जिले के छौलछीना में मिनी स्टेडियम बनाए जाएंगे।

इसके साथ ही, टिहरी जिले के नैलचामी, घरगांव डांडा, पिथौरागढ़ जिले के ग्यालदेवी, उत्तरकाशी जिले के भंकोली के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पौड़ी जिले के एकेश्वर ब्लॉक मुख्यालय और दुगड्डा में मिनी स्टेडियम बनाने को लेकर प्रस्ताव दिया गया है।

Srishti
Srishti