मानसून ने दी भारत में दस्तक, लोगों को भीषण गर्मी से राहत…

Monsoon arrives India, relief from scorching heat : बीते दिन गुरुवार 4 जून को पूरे भारत में मौसम में बदलाव देखने को मिला। दिल्ली एनसीआर सहित कई राज्यों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने लोगों के बीच भीषण गर्मी से राहत पहुंचाई वहीं कुछ स्थानों पर तेज हवाओं और खराब मौसम के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा। बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दिल्ली, हरियाणा ,पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड ,जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में मौसम का बदलता मिजाज भी देखने को मिला।

आपको बता दें नोएडा और गाजियाबाद में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी से लोगों को भारी नुकसान पहुंचा। साथ ही कई पेड़ और बिजली के खंभे गिरने की खबर और भवन निर्माण पर काम कर रहे श्रमिक की मौत का दावा भी किया जा रहा है। धूल भरी आंधी और वर्षा के चलते हरियाणा में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के काफिले की गाड़ी पर बिजली का पोल गिरकर चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। पंजाब के कई जिलों में आंधी, वर्षा और ओलावृष्टि हुई जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी और कांगड़ा सहित कई क्षेत्रों में वर्षा और ओलावृष्टि से सेव, टमाटर ,मटर और अन्य फसलों को नुकसान भी पहुंचा। उत्तराखंड के देहरादून और मसूरी समेत कई क्षेत्रों में भारी बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली। एनसीआर में खराब मौसम के चलते विमान सेवाओं भी प्रभावित हुई तेज धूल,आंधी और वर्षा के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई जिससे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट विमान का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ। साथ ही अंतरराष्ट्रीय उड़ान जो बैंकाक, फुकेट और मस्कट से दिल्ली आ रही थी उन्हें लखनऊ, जयपुर और चंडीगढ़ की ओर डायवर्ट करना पड़ा।

Srishti
Srishti