घाटी में खिले दो दर्जन से अधिक फुल ,1 जून से खुलेगी पर्यटकों के लिए घाटी…

More than two dozen flowers bloomed in the valley: उत्तराखंड के चमोली में स्थित फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खुलने से पहले ही अपनी छठा बिखेर रही है। फूलों की घाटी का निरीक्षण करने गए वन विभाग की टीम वापस लौट आई है और उनके द्वारा दिए जानकारी के अनुसार करीब 2 दर्जन से ज्यादा प्रजाति के फूल अब तक घाटी में खेल चुके हैं।

1 जून से खुलेगी फूलों की घाटी

आपको बता दें कि फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए 1 जून से खोली जाएगी। 1 जून से पर्यटक फूलों की घाटी का आनंद उठा सकेंगे। इस वर्ष फूलों की घाटी में जैसे ही पर्यटक जाएंगे उन्हें वहां अलग-अलग प्रजाति के फूल खिले हुए देखने को मिलेंगे। घाटी का निरीक्षण करने गई टीम ने बताया कि घाटी में फूलों को खिलना शुरू हो चुका है। इस समय दो दर्जन से ज्यादा प्रजाति के फूल खिल चुके हैं।

Srishti
Srishti