MUKU scheme Update : उत्तराखंड सरकार ने मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना (MUKU) के तहत खिलाड़ियों के चयन की तिथियो की घोषणा कर दी है। योजना के अंतर्गत 14 जुलाई से 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए चयन प्रक्रिया शुरू होंगे। जबकि 14 वर्ष से 23 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए चयन प्रक्रिया 1 अगस्त को शुरू होगी।

खिलाड़ियों को हर महीने 15 सो रुपए दी जाएगी छात्रवृत्ति

बता दे (MUKU) योजना के तहत अलग-अलग श्रेणियों में चुने गए खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता दी जाएगी जिससे वह अपना खेल कैरियर आगे बढ़ा सकेंगे। चयन प्रक्रिया ग्राम पंचायत, नगर पंचायत, वार्ड, विकासखंड और जिला स्तर पर चरणबद्ध तरीके से आयोजित की जाएगी।

8 से 14 वर्ष के आयु वर्ग में प्रत्येक जिले से 150-150 बालक बालिकाओं का चयन किया जाएगा। जबकि 14 से 23 वर्ष के आयु वर्ग में प्रत्येक जिले से सौ-सौ बालक बालिकाओं को चुना जाएगा। इन खिलाड़ियों को हर महीने 15 सो रुपए छात्रवृत्ति दी जाएगी।

Srishti
Srishti