Nagar Nigam Dehradun proposal for improvement and modernization : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में नगर निगम द्वारा शहर के प्रमुख ट्रैफिक जंक्शन के सुधार और आधुनिकीकरण के लिए एक प्रस्ताव तैयार किया गया है। बताया जा रहा है कि इसका उद्देश्य शहर में यातायात की सुगमता बढ़ाना, सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करना,यातायात जाम को कम करना और वाहनों से होने वाले वायु प्रदूषण में कमी लाना है।
सुविधाओ का प्रावधान किया जाएगा
साथ ही प्रस्ताव में चिन्हित ट्रैफिक जंक्शन पर वैज्ञानिक यातायात प्रबंधन के अनुरूप आवश्यक अवसंरचना विकसित की जाएगी। जिसमें जंक्शन ज्यामिति में सुधार, फ्री लेफ्ट टर्न ,समुचित लेने विकास, पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित फुटपाथ और जेब्रा क्रॉसिंग, रिफ्यूज आईलैंड, आधुनिक ट्रैफिक साइनेज, थर्मोप्लास्टिक रोड मार्किंग, रिफ्लेक्टिव स्टड, क्रैश बैरियर ,सड़क सुरक्षा उपकरण, स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल तथा आवश्यकता अनुसार सीसीटीवी कैमरा और ट्रैफिक मॉनिटरिंग प्रणाली जैसी सुविधाओ का प्रावधान किया जाएगा।
इसके अलावा हर जंक्शन के सौंदर्यकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।जिसके अंदर हरित पत्तियों का विकास, लैंडस्कैपिंग ,सजावटी पौधा रोपण ,आकर्षक प्रकाश व्यवस्था ,सार्वजनिक कला ओर नगर की सांस्कृतिक पहचान को दर्शाने वाले तत्व विकसित किए जाएंगे। जिसमें शहर की सुंदरता के साथ-साथ नागरिकों को बेहतर शहरी वातावरण भी उपलब्ध हो सकेगा।
नगर आयुक्त का कहना
नगर आयुक्त आलोक पांडे का कहना है कि ट्रैफिक जंक्शनों का वैज्ञानिक सुधार केवल यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने तक सीमित नहीं बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी, समय की बचत,ईंधन खपत में कमी और वायु गुणवक्ता में सुधार की दिशा में एक जरूरी कदम भी होगा।
NCAP के अनुसार यह कदम शहर को आधुनिक, स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाने में सहायक भी होगा। नगर निगम द्वारा तैयार इस प्रस्ताव को तकनीकी और प्रशासनिक स्वीकृति के लिए संबंधित सक्षम प्राधिकारी को प्रेषित किया जाएगा। यह कदम नगर निगम देहरादून नागरिकों को सुरक्षित , सुगम और आधुनिक शहरी परिवहन व्यवस्था उपलब्ध करने और स्वच्छ वायु के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है।
