National President Nitin Naveen Meeting with Pushkar Singh Dhami : नितिन नबीन ने बीते गुरुवार को सबसे पहले भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंच कर राष्ट्रीय अध्यक्षकोर कमेटी की बैठक ली। बैठक शाम 6:15 पर वंदे मातरम् के साथ शुरू हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित उत्तराखंड की पार्टी की पूरी टॉप लीडरशिप मौजूद रही। साथ ही 2027 की चुनाव में जीत के हैट्रिक लगाने के लिए कोर कमेटी में पार्टी कार्यक्रमों पर चर्चा कर सरकार के चार साल के लिए गए महत्वपूर्ण फसलों को सहारा गया।
वहीं केंद्र से राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के अलावा प्रभारी दुष्यंत गौतम और सह प्रभारी रेखा वर्मा भी मौजूद रहे। वहीं इस बैठक में उन्होंने प्रदेश की सरकार के कामकाज मंत्रियों की रिपोर्ट कार्ड सर्वे रिपोर्ट पर चर्चा की।
आज 29 मई को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपने दौरे के दूसरे दिन पूर्व सीएम स्व बीसी खंडूड़ी के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी, और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। इसके बाद वह राजपुर रोड स्थित होटल पहुंचे, जहां विभिन्न बैठकों का दौर शुरू हुआ। सबसे पहले उन्होंने सांसद, विधायकों के साथ बैठक की।
आज दोपहर 2 बजे से प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री जिला प्रभारी, सह प्रभारी एवं जिला अध्यक्षों के साथ विस्तृत चर्चा करेंगे। शाम 4 बजे से वह महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुखों के साथ चर्चा करेंगे। शाम को मीडिया, सोशल मीडिया, आईटी एवं प्रदेश प्रवक्ता की बैठक लेंगे। इसके बाद ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में गंगा आरती करेंगे और संतों के साथ संवाद करेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अपने दौरे के तीसरे दिन 30 मई को ग्राउंड जीरो के कार्यकर्ताओं और युवाओं पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे। सुबह वहां देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन करेंगे इसके बाद गाड़ी कैंट स्थित बूथ संख्या 141 के बूथ अध्यक्ष के आवास पर नाश्ता करेंगे। इसी दौरान दुर्गामल्ल मंडल की बूथ समिति 138 की बैठक में भी शामिल होंगे।
वही नितिन नबीन सुबह 11 बजे शिवालिक कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग में आयोजित प्रबुद्ध गोष्ठी को संबोधित करेंगे। इसके बाद उनके मुख्यमंत्री आवास में दोपहर 2 बजे मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम में संवाद होगा। नितिन नबीन शाम 4 बजकर 35मिनट पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट से वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
