उत्तराखंड में आयोजित युवा दिवस समारोह, स्वदेशी संकल्प को दिखाई हरि झंडी…

National Youth Day Celebration In Dehradun : उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की और गांधी पार्क, देहरादून में स्वदेशी संकल्प दौड़ को हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

आपको बता दें, इस अवसर पर स्वदेशी उत्पादों के प्रचार-प्रसार में योगदान देने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया गया। जहां मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का प्रेरक संदेश “उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत” आज भी युवाओं को निरंतर आगे बढ़ने की दिशा दिखाता है और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को मजबूत करता है।

वहीं, सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की भागीदारी निर्णायक साबित होगी। उन्होंने वोकल फॉर लोकल को जन-जन तक पहुंचाने और इसे आंदोलन का स्वरूप देने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने स्टार्टअप, मेक इन इंडिया और स्किल इंडिया जैसे अभियानों को सशक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता बताई। साथ ही युवाओं से नशे से दूर रहने, अनुशासित जीवन अपनाने, शिक्षा और कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित करने तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने की अपील की।

Aarti Rawat
Aarti Rawat