NEET paper leak suicide case 23-yr student takes her own life :NEET पेपर लीक ने ली एक और छात्र की जान। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की सेवला कला चंद्रबनी इलाके की 23 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। छात्रा का नाम रिया बताया जा रहा है छात्रा ने 3 मई को नीट की परीक्षा भी दी जिसकी रद्द होने की खबर सामने आई थी। मंगलवार 16 जून को आईएसबीटी चौकी पुलिस को घटना की सूचना मिली मौके पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मकान के सेकंड फ्लोर पर स्थित कमरे में रिया फंदे से लटकी हुई थी।
साथ ही तलाशी के दौरान उन्हें सुसाइड नोट भी बरामद हुआ जिसमें लिखा था कि “बोझ बनने के लिए मुझे माफ कर दीजिए। इसमें किसी की गलती नहीं है, सिवाय मेरी अपनी नाकाबिलियत के। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं, मुझे माफ कर देना।” साथ ही परिजनों का कहना है कि सोमवार रात रिया ऊपर वाले फ्लोर पर पढ़ने गई थी और जब सुबह उसे बुलाने गए तो वह फंदे से लटकी हुई थी। बीते 3 मई को नीट पेपर के चलते रिया ने भी पेपर दिया जिस दौरान वह बहुत खुश थी लेकिन पेपर लीक होने की खबर सुनकर वह आहत हो गई। घर मे मौजूद लोगों ने बताया कि वह पढ़ाई में बेहद होनहार और शार्प माइंडेड थी। 12th क्लास की बोर्ड परीक्षा में भी 96.7 फीसदी अंक हासिल किए थे।
छात्रा का फोकस हमेशा पढ़ाई पर रहता था।वह घंटों कमरे में एकांत में पढ़ाई किया करती थी उसकी मौत की खबर सुनकर सिर्फ परिवार ही नहीं बल्कि पूरा मोहल्ला सदमे में है। छात्र की आत्महत्या जैसे कदम उठाने के बाद दून मेडिकल कॉलेज की मनोरोग विभाग की एचओडी डॉक्टर जय नवानी का कहना है कि सफल होने का पैमाना केवल डॉक्टर या इंजीनियर बनना नहीं है। अन्य क्षेत्रों में भी बेहतरीन मुकाम हासिल किया जा सकता है ऐसे ढेरों उदाहरण हमारे सामने मौजूद है। यदि लगता है की मेहनत के बाद भी सफल नहीं हो पा रहे है तो दूसरा रास्ता अपनाए,किसी भी विपरीत स्थिति में युवा धैर्य न खोए।
