Ram Mandir : काउंटिंग हाल कर्मचारियों पर सख्ताई, Dress Code लागू…

new dress code mandatory for Ram mandir Employees : राम मंदिर चंदा घोटाले के चलते राममंदिर तीर्थ समिति ने दान काउंटिंग सिस्टम में सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए बड़ा बदलाव किया गया है।

कर्मचारियों को सख्त सुरक्षा व्यवस्था और दोहरी जांच

काउंटिंग हॉल में अब कर्मचारियों को सख्त सुरक्षा व्यवस्था और दोहरी जांच (डबल चेकिंग) के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। जिसके चलते कर्मचारियों को अब नया ड्रेस कोड लागू किया गया है। कर्मचारियों को बिना जेब वाली डार्क ब्लू रंग की ड्रेस पहनना अनिवार्य है।

साथ ही काउंटिंग हॉल में प्रवेश से पहले सभी कर्मचारियों को 2 चरणों की सुरक्षा जांच से गुजरना होगा।और काउंटिग का कार्य जमीन पर बैठकर कराया जाएगा। साथ ही मोबाइल फोन,कैमरा बैग और अन्य निजी सामान काउंटिंग हॉल के अंदर ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है।

राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी का मामला लगातार नए खुलासों के साथ बना हुआ है जिसके चलते मामले में आरोपी अनुकल्प मिश्रा को लेकर बड़ी जानकारी बताई जा रही है।आरोप है कि मंदिर में होने वाले विशेष कार्यक्रम के दौरान अनुकल्प मिश्रा के नाम से एंट्री पास बनाया जाता था। साथ ही व्यवस्था कार्यकर्ता वाली पास के जरिए उसमें मंदिर परिसर में प्रवेश मिलता था और इसी पास के आधार पर वह चढ़ावे की राशि की गिनती की प्रक्रिया में शामिल होता था।

वही चढ़ावे की चोरी के मामले में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य महेंद्र दास महाराज ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।साथ ही उनका कहा कि “भगवान के घर में अपराध करने वालों को सीधे फांसी पर लटका देना चाहिए”।

Aarti Rawat
Aarti Rawat