CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया DNJP, 24 घंटों में हासिल किए 1.7 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स…

New party DNJP has emerged after CJP : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बाद अब एक ओर नई पार्टी सुर्खियों में आ गई है। पार्टी का नाम ‘दिमागी नक्सल पार्टी’ बताया जा रहा है। बता दे कॉकरोच जनता पार्टी की तरह ही ‘दिमागी नक्सल जनता पार्टी’ नाम का एक नया सोशल मीडिया अकाउंट सामने आया है। पार्टी सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इस अकाउंट ने महज 24 घंटों में 1.7 लाख से अधिक फॉलोअर्स हासिल कर लिए हैं।
वहीं X पर @DNJP_India नाम का यह अकाउंट मौजूदा वक्त में 15 से ज्यादा अकाउंट्स को फॉलो कर रहा है, जिनमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, AAP नेता अरविंद केजरीवाल, यूट्यूबर ध्रुव राठी, कॉमेडियन कुणाल कामरा, एक्टर प्रकाश राज के साथ सोशल मीडिया पर चर्चित कई नाम शामिल हैं।

पीेएम मोदी के भाषण के बाद चर्चा में आई DNJP

बता दे सोशल मीडिया पर यह अकाउंट प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के 15 अगस्त के स्वतंत्रता दिवस भाषण के बाद सामने आया है। उस भाषण में उन्होंने ‘सशस्त्र नक्सलियों के खात्मे का जिक्र करते हुए देश को घात लगाकर बैठे ‘दिमागी नक्सलियों’ से सतर्क रहने की अपील की। पीएम मोदी ने अपने भाषण में ऐसे लोगों को टार्गेट किया था, जिनकी सोच नक्सलवादी है और जो हथियारों वाले नक्सलवाद के कमजोर पड़ने के बावजूद अशांति फैलाना चाहते हैं।

हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण के दौरान किसी खास ग्रुप का नाम नहीं लिया था, लेकिन पीएम मोदी की इस टिप्पणी से जबरदस्त सियासी विवाद खड़ा हो गया। विपक्षी नेताओं ने पलटवार किया। वहीं कांग्रेस के पी. चिदंबरम सहित कुछ नेताओं ने कहा कि उन्हें ‘दिमागी नक्सल’ कहलाने पर गर्व है।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा, “भले ही जंगल में हथियार उठाने वाले नक्सल खत्म हो गए हों, लेकिन दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में हैं। वे हिंसा के तरीके ढूंढ रहे हैं और देश को गलत रास्ते पर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें अलग-थलग किया जाना चाहिए।”

वहीें उनके इस भाषण के बाद “दिमागी नक्सल पार्टी’ चर्चा में आई है। जहां इस नाम से इंस्टाग्राम पर कई अकाउंट दिख रहे हैं। दिमागी नक्सल पार्टी’ के अलग-अलग सोशल मीडिया साइट्स पर बने पेज तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। इसे लॉन्च होने के एक दिन के अंदर ही 50,000 से ज्यादा फॉलोअर्स मिल गए। मौजूदा समय में इसके इंस्टाग्राम पेज पर डेढ़ लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। वहीं पार्टी का स्लोगन है- ‘सोचो, रिसर्च करो, विरोध करो।’

Srishti
Srishti