NSG ने शुरू किया पहला महिला ”Commando Conversion Course”, 12 हफ्तों की होगी ‘अग्निपरीक्षा’…

NSG Launches ‘Commando Conversion Course’ : मानेसर स्थित नेशनल सिक्योरिटी गार्ड ट्रेनिंग एकेडमी ने अगस्त 2026 में देश का पहला महिला Commando Conversion Course शुरू करके एक नया इतिहास रच दिया है। आतंकवाद-रोधी अभियानों के लिए देश के सबसे प्रतिष्ठित बल, NSG ने पहली बार ‘महिला कमांडो कन्वर्जन कोर्स’ की आधिकारिक शुरुआत कर दी है।
यह महिला कमांडो कन्वर्ज़न कोर्स’ राज्य पुलिस बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) की महिला कर्मियों के लिए शुरू किया गया है। इसकी विशेष ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन हरियाणा के मानेसर स्थित NSG प्रशिक्षण केंद्र में किया जा रहा है।

12 हफ्तों की होगी अग्निपरीक्षा

बता दे 24 अगस्त से शुरू हुए इस ऐतिहासिक 12-हफ़्ते के कोर्स का मुख्य उद्देश्य विभिन्न राज्य पुलिस बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की चुनिंदा महिला जवानों को शारीरिक रूप से मजबूत, तकनीकी रूप से कुशल और उच्च स्तरीय आतंकवाद-विरोधी और आंतरिक सुरक्षा अभियानों के लिए पूरी तरह तैयार करना है। अब तक इस प्रकार के अत्यंत कठिन कन्वर्जन कोर्स मुख्य रूप से पुरुष जवानों के लिए ही आयोजित किए जाते थे, लेकिन इस खास पहल के बाद अब देश की महिला जवान भी अग्रिम पंक्ति में ‘black cat’ कमांडो के रूप में देश की रक्षा करेंगी।

मानेसर में शुरू हुआ 12 हफ्तों के इस कोर्स के तहत ट्रेनी को कड़ी शारीरिक ट्रेनिंग, एडवांस्ड हथियार चलाने और निशानेबाजी, टैक्टिकल इंटरवेंशन, बंधकों को छुड़ाने और आतंकवाद-विरोधी अभियानों के अन्य विशेष पहलुओं से गुजरना होगा। इसके तहत महिला जवानों को कठोर शारीरिक अनुकूलन सिखाया जा रहा है, ताकि वे किसी भी मौसम और विपरीत परिस्थितियों में मजबूती से डटी रह सकें।

Srishti
Srishti