NTA decision to NEET exam, temporary ban on Telegram : केंद्र सरकार ने नीट एग्जाम के चलते एक बड़ा फैसला लिया है आपको बता दे कुछ समय पहले नीट एग्जाम का पेपर लीक होने की खबर सामने आई थी, जिसके चलते सरकार ने टेलीग्राम पर अस्थाई रोक लगाई है। साथ ही 22 जून तक पूरे देश भर में टेलीग्राम ब्लॉक रहेगा।टेलीग्राम को निर्देश देते हुए भारत में पुराने मैसेजों को एडिट करने की सुविधा को पूरी तरह बंद रखने को कहा गया है। बीते दिनों टेलीग्राम के कई ग्रुप पर नीट के पेपर लीक होने के आरोप लगाये गए थे, जिसके चलते भारत में दोबारा नीट एग्जाम होने जा रहे है जिसकी तारीख 21 जून को तय की गई है।
एनटीए की सिफारिशो के आधार पर सरकार ने यह फैसला लिया है सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 69A के अंतर्गत यह आदेश जारी किया गया है इस आदेश के तहत भारत में टेलीग्राम प्लेटफार्म की एक्सेस को एक निश्चित और सीमित अवधि के लिए प्रतिबंध किया जाएगा। साथ ही छात्रों को सतर्क रहने और सोशल मीडिया पर किसी भी ऐसे अकाउंट व चैनल पर भरोसा न करने को कहा जो प्रश्न पत्र बेचने या लीक करने का दावा करते हैं। टेलीग्राम प्रतिबंध 22 जून को समाप्त होगा। जिसके बाद यूजर्स को इसकी सुविधा उपलब्ध होगी।
