NTA Declare NEET UG 2026 Re- Exam Date : NEET 26 की परीक्षा देने वाले सभी परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। पेपर लीक मामले के बाद एनडीए के द्वारा नीट री-एग्जाम की तारीख की घोषणा कर दी गई है नीट परीक्षा में शामिल करें 22 लाख छात्र दोबारा परीक्षा दे सकते हैं एग्जाम की तारीख का ऐलान सोशल मीडिया की पोस्ट के द्वारा किया गया है। neet 2026 की परीक्षा अब 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।
NTA ने जारी की नई तारीख
आपको बता देंगे 3 मई को आयोजित हुई नीट परीक्षा में करीब 22.79 लाख परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था। पेपर लीक होने के बाद 12 मई को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पेपर कैंसिल कर दिया था, इसके बाद से ही स्टूडेंट नीट परीक्षा की नई तारीख का इंतजार कर रहे थे। NTA के द्वारा अब परीक्षा की तारीख का ऐलान कर दिया गया है जिसके लिए उन्हें परीक्षा के लिए दोबारा अप्लाई नहीं करना होगा और ना ही कोई एक्स्ट्रा एक्जाम फीस देनी होगी। साथ ही NTA के द्वारा छात्र और अभिभावकों से अपील की गई है की परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही फर्जी खबरों पर ध्यान ना दें, केवल ऑफिशियल वेबसाइट पर ही जानकारी ले।किसी भी अनाधिकारिक लिंक या मैसेज पर दी गई सूचना को सच न माने। NTA के द्वारा एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्र से जुड़ी किसी भी परेशानी के हल के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।
- NEET-UG Official Website: nta.ac.in
- Helpline No.: 011-40759000 और 011-69227700
