Online Registration Slot Full For Badri Kedar Dham: आगामी चारधाम यात्रा 30 अप्रैल से शुरू होने वाली है। जिसके लिए प्रशासन ने तैयारियां कर ली हैं। चारधाम यात्रा में केदारनाथ और बदरीनाथ जाने के लिए मई महीने के सभी ऑनलाइन स्लॉट अभी से फुल हो चुके हैं। इन दोनों जगहों पर जाने के लिए लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
गंगोत्री और यमुनोत्री के लिए अभी भी पंजीकरण खुला
आपको बता दें, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अभी भी जारी हैं। इच्छुक यात्री इन धामों की यात्रा के लिए अब भी पंजीकरण कर सकते हैं।
इसके अलावा राज्य सरकार ने तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सीमा में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है ताकि अधिक लोग दर्शन के लिए शामिल हो सकें।
ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध
आपको बता दें, जिन लोगों को ऑनलाइन स्लॉट नहीं मिल पा रहे, उनके लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन का विकल्प खुला है। इसके लिए 28 अप्रैल से सुबह 7 बजे से पंजीकरण काउंटर शुरू होंगे।
अब तक चारधाम यात्रा के लिए 20 लाख से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण किया है। जिसमें केदारनाथ के लिए 6.82 लाख, बदरीनाथ के लिए 6.01 लाख, गंगोत्री के लिए 3.55 लाख, यमुनोत्री के लिए 3.24 लाख , तो वहीं हेमकुंड साहिब के लिए 34,633 यात्री पंजीकरण करवा चुके हैं।

