तेज रफ्तार ने ली 4 साल की मासूम की जान, स्थानीय लोगों में आक्रोश

Over Speeding Take 4 Years Kid life in Haldwani: हल्द्वानी से एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। हल्द्वानी में तेज रफ्तार रोडवेज बस ने स्कूल से घर लौट रही बच्ची को कुचल दिया, जिससे मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से ही स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

घटना रानीबाग की है जहां सोमवार दोपहर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सड़क पर चल रही 4 साल की बच्ची को कुचल दिया। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद कुछ देर तक बच्ची का शव कुछ देर तक सड़क पर ही पढ़ रहा। पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही बच्चों के परिवार में मातम छाया हुआ है।

Aarti Rawat
Aarti Rawat