राष्ट्रपति भवन में बांटे गए पद्म पुरस्कार, 66 हस्तिया हुई सम्मानित

Padma Awards were distributed at Rashtrapati Bhavan: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 25 मई को राष्ट्रपति भवन में वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कार प्रदान किए। पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान में शामिल है। 1954 में शुरू किए गए यह पुरस्कार हर वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर घोषित किए जाते हैं।गृह मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले पहले नागरिक अलंकरण समारोह में राष्ट्रपति ने पद्म भूषण,पद्म विभूषण और पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किये।

2 पद्म विभूषण, 6 पद्म भूषण, 58 पद्म श्री

इस वर्ष भारत सरकार ने कुल 113 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है। पहले नागरिक अलंकरण समारोह में 66 पदम पुरस्कार है जिसमें से 2 पद्म विभूषण, 6 पद्म भूषण, 58 पद्म श्री प्रदान किए गए। शेष पद्म पुरस्कार बाद में आयोजित होने वाली समारोह के दूसरे चरण में प्रदान किए जाएंगे।समारोह में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित हुए।

प्रमुख हस्तियों और उनके क्षेत्र की सूची:

पद्म विभूषण
श्री धर्मेंद्र सिंह देवल (मरणोपरांत) : कला (सिनेमा) के क्षेत्र में
सुपरस्टार के क्षेत्र में

श्री शिबू सोरेन (मरणोपरांत) : जन सेवा (झारखंड के पूर्व
सीएम) के क्षेत्र में

पद्म भूषण
सुश्री अलका याज्ञिक : कला पार्श्व गायन के क्षेत्र में
श्री ममूटी : कला भारतीय सिनेमा और मलयालम
सुपरस्टार के क्षेत्र में

श्री उदय कोटक : व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में
श्री विजय अमृतराज : खेल (टेनिस) के क्षेत्र में
श्री भगत सिंह कोश्यारी : जनसेवा (सार्वजनिक मामले) के क्षेत्र
में उत्तराखंड के पूर्व सीएम

श्री के पलानीसामी : चिकित्सा के क्षेत्र में

पद्मश्री
श्री रोहित शर्मा : खेल (क्रिकेट)
सुश्री हरमनप्रीत कौर : खेल (क्रिकेट)
सुश्री सविता पुनिया : खेल
श्री आरमाधवन : कला
श्री प्रवीण कुमार : खेल (पैरा-एथलीट)

इसके अलावा 53 अन्य हस्तियां है जिन्हें पद्मश्री से राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया।

Srishti
Srishti