Pakistan, Saudi Arab अरब और Turkey ने मक्का में संयुक्त रक्षा समझौते पर किए हस्ताक्षर…

Pakistan, Saudi Arabia & Turkey Sign Joint Defense Pact : पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की ने अगस्त 2026 को तीनों देशों के बीच मिलिट्री ऑपरेशंस को मजबूत करने के मकसद से एक संयुक्त रक्षा समझौते पर साइन किए है। इस समझौते पर तीनों देशों के बीच लंबे समय से बातचीत चल रही थी। बता दे इस समझौते का मकसद किसी भी तरह के हमले के खिलाफ सामूहिक सुरक्षा को मजबूत करना है। समझौते के तहत एक देश पर हमला तीनों देशों पर हमला माना जाएगा।

यह त्रिपक्षीय समझौता अगस्त 2026 में सऊदी अरब के मक्का शहर में सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, तुर्किए के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ के बीच हुई बैठक में किया गया।

इजराइल के ताजा दुश्मन है तीनों देश

मंत्रालय के बयान के मुताबिक समझौते में कहा गया है कि तीनों देशों में से किसी एक पर भी सहस्त्र हमला होने पर उसे उन सभी पर हमला माना जाएगा। पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच पहले से ही ऐसा एक समझौता है, इस समझौते को भारत और इजरायल के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। बता दे पाकिस्तान की भारत से पुरानी दुश्मनी है। इसके साथ ही यह तीनों देश इजराइल के ताजा दुश्मन है।

पाकिस्तान के फॉरेन मिनिस्ट्री और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह एग्रीमेंट जिसे मक्का जॉइंट्स डिफेंस एग्रीमेंट कहा जा रहा है, वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध और यमन में नए झगड़े समेत बढ़ते रीजनल टेंशन के बीच हुआ है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक समझौते की पूरी जानकारी नहीं बताई है।

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने बताया कि प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ, सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं पाकिस्तान ने इस त्रिपक्षीय रक्षा समझौते को सामूहिक सुरक्षा और क्षेत्र की शांति और स्थिरता से जुड़ा है।

वहीं संयुक्त बयान में कहा गया है कि यह समझौता “तीनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे ऐतिहासिक संबंधों, उन्हें एकजुट करने वाले भाईचारे और इस्लामी एकजुटता के अटूट बंधनों और उनके साझा रणनीतिक हितों और दीर्घकालिक रक्षा सहयोग” द्वारा निर्देशित है।

Srishti
Srishti