IMA पासिंग परेड शुरू ,चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल हुई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू…

Passing out parade at IMA Dehradun chief guest President Draupadi Murmu :देहरादून के भारतीय सैन्य अकादमी आईएमए में पासिंग आउट परेड शुरू हो गई है। कार्यक्रम के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू चीफ गेस्ट कल यानी 12 जून को देहरादून पहुंची जहां रात्रि विश्राम उन्होंने राष्ट्रपति निकेतन में किया।राष्ट्रपति की मौजूदगी में 515 जेंटलमैन कैडेट अंतिम पग पारकर भारतीय सेना और मित्र देशों की सेना का हिस्सा बनेंगे।

आईएमए के 158वें में रेगुलर 141वे टेक्निकल कोर्स की आउट परेड आज सुबह 6:40 बजे से शुरू हुई। बताया जा रहा है कि 7:30 बजे राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू भी चेटवुड पहुंची साथ ही सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह भी परेड के लिए पहुंचे। और 9:30 बजे पीपिंग सेरेमनी शुरू हुई जिसके बाद राष्ट्रपति देहरादून एयरपोर्ट के लिए लौटी। आपको बता दें यह दूसरा मौका है जब कोई महिला राष्ट्रपति आईएमए की परेड में मुख्य अतिथि हैं इससे पहले प्रतिभा पाटिल भी परेड में शामिल हो चुकी हैं।

पासिंग आउट सेरेमनी में कुल 515 जैंटलमैन कैडेट ने हिस्सा लिया जिसमें से 9 महिला कैंडिडेट भी शामिल है। उसके साथ 16 मित्र देशों के 34 कैंडिड भी पास आउट होकर अपने देश की सेना का हिस्सा बनेंगे। इस बार 9 महिला सेना अफसर यहां से पहली बार पास आउट होकर भारतीय सेना का हिस्सा बनेगी। आईएमए पासिंग परेड और राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई है। पूरे शहर में पुलिस कर्मी तैनात है साथ ही नो ड्रोन जोन घोषित किया और कार्यक्रम के दौरान आईएमए की तरफ ट्रैफिक डायवर्ट भी किया गया है। राष्ट्रपति पीओपी कार्यक्रम के बाद एयरपोर्ट के लिए निकलेगी और वहां से दिल्ली के लिए रवाना होगी।

Srishti
Srishti