Mussoorie : पहली बार दिखा मोर, विभाग नेे बढ़ाई निगरानी..

Peacock spotted first time in Mussoorie : पहाड़ों की रानी कही जाने वाली मसूरी अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जानी जाती है। लेकिन यह पहली बार है, कि मसूरी शहर के कैमल बैंक क्षेत्र में मोर दिखाई दिया। लोगों ने अचानक आबादी क्षेत्र में मोर देखा और जिसकी तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

वन विभाग नेे संबंधित क्षेत्र में बढ़ा दी निगरानी

सूचना मिलने पर वन विभाग नेे संबंधित क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। बता दे मसूरी के जंगलों में गुलदार, काकड़,जंगली सूअर सहित कहीं प्रकार के वन्यजीव अक्सर दिखाई देते हैं। लेकिन मोर का इस तरह अचानक आबादी क्षेत्र में दिखाई देना या चर्चा का विषय बना हुआ है।

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि मोर का इस तरह पहाड़ी क्षेत्र में दिखना प्रकृति प्रेमियों के लिए एक खास अनुभव है। साथ ही कुछ लोगों का कहना है कि यह जल वायु परिवर्तन और जंगलों के वातावरण में हो रहे बदलाव का संकेत है। कुछ लोग इसे मसूरी के प्राकृतिक सौंदर्य और जैव विविधता के लिए सकारात्मक संकेत मान रहे हैं।

Srishti
Srishti