यूपी के यूनिवर्सिटी में प्लास्टिक पर बैन, हफ्ते में 2 दिन चलेगा विशेष सफाई अभियान..

Plastic banned in UP universities : यूपी के स्टेट यूनिवर्सिटी और डिग्री कॉलेज में सिंगल यूज प्लास्टिक पॉलिथीन बैग, प्लास्टिक की बोतल,चम्मच और प्लास्टिक के कप प्लेट के इस्तेमाल पर बैन लगने की खबर आ रही है।

राज्यपाल व कुलाधिपति के विशेष कार्य अधिकारी डॉ पंकज एल जॉनी की ओर से दिए गए आदेश के अनुसार विश्वविद्यालय और कॉलेज परिसर की कैंटीन, हॉस्टल में प्लासटिक की जगह कूल्ड,कागज के बर्तन, जूट के थैले का प्रयोग किया जाएगा। साथ ही जन भवन की ओर से दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। नई शैक्षिक सत्र की शुरुआत में छात्रों, शिक्षकों व कर्मचारियों को प्लास्टिक मुक्त परिसर की शपथ दिलाई जाएगी।

गीले व सूखे कचरे के लिए अलग-अलग कूड़ेदान की व्यवस्था की जाएगी। और इसके अलावा प्लास्टिक कचरे की रीसाइकलिंग की उचित व्यवस्था की जाएगी। हर उच्च शिक्षण संस्थान में प्लास्टिक मुक्त परिसर बनाने के लिए समिति का गठन के साथ हर शुक्रवार व शनिवार को विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा

Aarti Rawat
Aarti Rawat