PM Modi gives Gujarat a boost to development, launches projects worth over ₹14,000 crore: PM नरेंद्र मोदी का आज शुक्रवार 30 अक्टूबर 2026 से गुजरात का दो दिवसीय दौरा शुरू हो गया है। उन्होने अपने गुजरात दौरे का आगाज बनासकांठा में एक भव्य रोड शो के साथ किया, जहां लोगों ने फूलों और नारों के साथ पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गृह राज्य मंत्री व उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी मौजूद रहे।
PM मोदी ने बनासकांठा से गुजरात को 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इसके तहत लगभग 4,950 करोड़ रुपये की लागत वाली 521 पूरी हो चुकी परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया गया। वहीं थराद और राधनपुर में बनास डेयरी के दो नए बायो-सीएनजी संयंत्रों की आधारशिला रखी गई। ये प्लांट क्रमशः 75 मीट्रिक टन और 100 मीट्रिक टन गोबर प्रतिदिन प्रोसेस करेंगे।
वहीं इस दौरान अहमदाबाद मेट्रो के फेज-2A (एयरपोर्ट एक्सटेंशन) और फेज-2B (गिफ्ट सिटी एक्सटेंशन) की आधारशिला रखी गई। साथ ही अहमदाबाद-मेहसाणा रोड को 4 से 8 लेन चौड़ा करने की परियोजना भी शामिल है। 4,030 नए बाल-अनुकूल आंगनवाड़ी केंद्रों का शिलान्यास और 361 तैयार केंद्रों का उद्घाटन किया गया। PM मोदी ने देश भर के किसानों के लिए पीएम-किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी की, जिसके तहत करीब 19,000 करोड़ रुपये सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर किए गए।
PM मोदी ने कांकरेज गाय की नस्ल सुधार के लिए बनाए गए भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर (BBBRC) और आईवीएफ (IVF) लैब का दौरा कर जायजा लिया। यह सेंटर प्रति पशु दूध उत्पादन बढ़ाने और देसी नस्लों के संरक्षण में मदद करेगा। पीएम मोदी ने डेयरी और सहकारिता क्षेत्र से जुड़ी महिला पशुपालकों से भी बातचीत की।
पढ़े –https://theindiainsights.com/petrol-ban-cars-will-run-on-e100-fuel/
