Police Officials Transferred In Uttarakhand : देहरादून के SSP अजय सिंह द्वारा 2 निरीक्षकों और 2 उप निरीक्षकों के तबादलें किए गए। बता दें, पुलिस कार्यालय में कार्यरत निरीक्षक अरविंद चौधरी को कार्य प्रभारी निरीक्षक थाना कालसी का कार्यभार दिया गया है। तो वहीं निरीक्षक बी एल भारती को प्रभारी सीनियर सिटीजन सेल सुप्रीम कार्यालय से हटाकर प्रभारी निरीक्षक थाना चकराता बनाया गया है।
इसके साथ ही, उप निरीक्षक दीपक धारीवाल को कालसी थानाध्यक्ष से हटाकर SOG शाखा देहरादून भेजा गया है। जबकि उप निरक्षक शेखर नौटियाल को चकराता थानाध्यक्ष की जगह विकासनगर कोतवाली का कार्यभार दिया गया है। वहीं, SSP अजय सिंह ने सभी थाना अध्यक्षों को तत्काल रूप से नए कार्यभार संभालने के आदेश दिए हैं।
