Pollution in Yamuna river : यमुनोत्री धाम पहुंच रहे श्रद्धालुओ की संख्या अब पर्यावरण के लिए एक चिंता का कारण बनती जा रही है। यमुना नदी अपने उद्गम स्थल से ही प्रदूषण की मार झेल रही है। बता दे यमुनोत्री धाम में श्रद्धालु रंग-बिरंगे कपड़े यमुना नदी में अर्पित कर रहे हैं, और मंदिर में चढ़ावा देने के बजाय सीधे नदी में नदी में प्रवाहित कर रहे हैं। स्थिति यह है कि यमनोत्री धाम क्षेत्र में नदी तट पर बहकर आए कपड़ों का अंबार लग चुका है। बता दे यह प्रदूषण जल की स्वच्छता के साथ प्राकृतिक स्वरूप को भी प्रभावित कर रहा है।
चार धाम यात्रा से जुड़े कर्मचारी लगातार श्रद्धालुओ से अपील
वही पुरोहित समाज और चार धाम यात्रा से जुड़े कर्मचारी लगातार श्रद्धालुओ से अपील कर रहे हैं कि वह कपड़े नदी में न डालें लेकिन जमीनी स्तर पर इसका असर नजर नहीं आ रहा है। इसके साथ ही धाम के तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय पर्यावरण प्रमुख प्रेमियों का कहना है कि यदि समय रहते तो ठोस कदम नहीं उठाए गए तो यमुना की निर्मल और अविरल धारा को बचाना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने प्रशासन से सख्त नियम लागू करने और प्रभावी जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है।
