7 राज्यों में प्री मानसून की दस्तक, अगले तीन दिनों में Mp Up पहुंचेगा…

Pre-monsoon arrives in 7 states :मुंबई में मानसून ने दस्तक दिया है मानसून आने के 24 घंटे में ही लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मंगलवार यानी 23 जून को सुबह 8:00 बजे से बुधवार 24 जून सुबह 7 बजे तक दो इलाकों मालवाड़ी फायर स्टेशन में और एफ साउथवॉर्ड में तेज बारिश हुई।

साथ ही बताया जा रहा है कि मुंबई के अंधेरी के सर्वे में पानी भर गया है, जिससे स्थाई रूप से बंद किया गया है। विक्रोली वेस्ट में रिहाइजिंग इमारत के पास बनी रिटेनिंग वॉल के गिरने की खबर सामने आई। कई इलाकों में पेड़ उखड़े जिसकी चपेट में आने से कई वाहनों को नुकसान भी पहुंचा।

आज 24 जून को मुंबई के कई इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। देश के 7 राज्य मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में भी प्री मानसून बारिश जारी है। साथ ही मंगलवार को बिहार में बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत बताई गई।

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून तेलंगाना, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कई इलाकों में आगे बढ़ गया है। अगले दो से तीन दिनों में मध्य प्रदेश,उत्तर प्रदेश और गुजरात में पहुंचने की संभावना भी जताई जा रही है।

Srishti
Srishti