President Murmu Awarded Padma Award 2025: नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य नागरिक अलंकरण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड की 3 विशिष्ट हस्तियों को देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया। सामाजिक सेवा और साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को मान्यता देते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया।
जानिए सम्मानित करने का कारण
आपको बतादें, राधा भट्ट उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और बच्चों के लिए लंबे समय से काम कर रही हैं। उन्होंने बेरीनाग ग्राम स्वराज्य मंडल की स्थापना की और 1975 के चिपको आंदोलन में सक्रिय रहीं। उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कार भी मिल चुके हैं।
साथ ही, ह्यूग गैंट्ज़र, भारतीय नौसेना के पूर्व कमांडर और उनकी पत्नी कोलीन गैंट्ज़र ने यात्रा वृतांत लेखन में विशेष योगदान दिया। दोनों ने मिलकर 3,000 से अधिक लेख और 30 से ज्यादा पुस्तकें लिखीं, जिससे वे उत्तराखंड के प्रमुख यात्रा लेखक के रूप में प्रसिद्ध हुए।
सीएम धामी ने किया X पर पोस्ट
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी तीनों उत्तराखंड के पद्म श्री से सम्मानित किए गए लोगों को शुभकामनाएं दीं।
राधा भट्ट, ह्यूग गैंट्ज़र और स्व. कोलीन गैंट्ज़र को पद्मश्री सम्मान मिलना न केवल उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है, बल्कि यह इस बात का भी प्रमाण है कि समाज सेवा और साहित्य जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को देश की सर्वोच्च संस्थाओं द्वारा उचित मान्यता दी जा रही है। इनके कार्य आज भी लाखों लोगों को प्रेरित कर रहे हैं और भविष्य की पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बनकर सामने आ रहे हैं।
