अध्यक्ष नितिन नवीन देहरादून तीन दिवसीय दौरे पर, बिना काफिले के पहुंचेंगे कार्यालय…

President Nitin Naveen on a three-day visit to Dehradun : उत्तराखंड आगामी चुनाव की तैयारी को धार देने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिवसीय दौरे के लिए गुरुवार यानी आज 28 मई को देहरादून पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि वह शाम 4:30 बजे जॉली ग्रांट पहुंचकर एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश कार्यालय तक बिना काफिले के आएंगे और 25 स्थानो में उनका सादगीपूर्ण स्वागत किया जाएगा।

मुख्यालय पहुंचने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष पहले कोर कमेटी की बैठक फिर मंत्री समूह के साथ बैठक करेंगे। कोर कमेटी की बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की जाएगी साथ ही मंत्री समूह बैठक में प्रदेश सरकार के कामकाज, मंत्रियों की रिपोर्ट कार्ड ,सर्वे रिपोर्ट पर पिछली बार हाई रिस्क मानी गई विधानसभा सीटों पर चर्चा होगी।

Aarti Rawat
Aarti Rawat