ऋषिकेश में होली पर राफ्टिंग पर रोक, प्रशासन ने जारी किए सख्त आदेश…

Rafting Services Paused For Holi In Rishikesh : ऋषिकेश में होली त्योहार को देखते हुए प्रशासन शख्त मोड पर है। जिसके चलते प्रशासन ने होली के दिन राफ्टिंग पर प्रतिबंध का निर्देश लागू किया है। जिसके बाद नरेंद्रनगर एसडीएम ने 4 मार्च को सभी राफ्टिंग गतिविधियां बंद रखने का आदेश जारी किया है।

आपको बता दें, टिहरी प्रशासन ने साफ किया है कि त्योहार पर उमड़ने वाली भारी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। कोडियाला से मुनिकीरेती तक के इको टूरिज्म क्षेत्र में उस दिन कोई भी राफ्ट संचालित नहीं होगी।

उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई

साथ ही प्रशासन ने राफ्टिंग संचालकों को चेतावनी दी है कि आदेश की अवहेलना करने पर लाइसेंस रद्द किए जा सकते हैं। पुलिस को भी सख्ती से निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।

होली के मौके पर मुनिकीरेती, तपोवन और शिवपुरी में बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है। अधिकतर होटल और कैंप पहले से बुक हैं, ऐसे में सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया गया है।

Srishti
Srishti