राहुल गांधी अल्मोड़ा से करेंगे अपने दौरे की शुरुआत, कोटद्वार में दीपक मोहम्मद से करेगें मुलाकात..

Rahul Gandhi start visit from Almora : उत्तराखंड आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज 4 जून को दो दिन के दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगे। पार्टी नेताओं का कहना है की जनसभा में 15 से 20 हजार कार्यकर्ताओं और आम लोगों की पहुंचने की संभावना है जिसमें कुमाऊँ मंडल के 6 जिले पिथौरागढ़, बागेश्वर ,चंपावत, नैनीताल , उधम सिंह नगर और अल्मोड़ा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होगे। जिसे देख आयोजन स्थल सिमकनी तैयार किया गया है। राहुल गांधी सुबह 11:00बजे हेलीकॉप्टर से आर्मी हेलीपैड उतरेंगे और फिर सिमकनी मैदान पहुंचकर 11:30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।

जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने बताया कि राहुल गांधी दोपहर 12:30 बजे पौड़ी के लिए रवाना होंगे। आयोजकों के अनुसार सिमकनी मैदान की क्षमता 15000 लोगों की है भीड़ को देखते हुए बैठक व्यवस्था यातायात, प्रबंधन, पार्किंग ,पेयजल और सुरक्षा संबंधित व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी का कहना है की जनसभा कुमाऊं क्षेत्र की अब तक की सबसे बड़ी राजनीतिक सभा में शामिल होगी जो आगामी विधानसभा चुनाव की दृष्टि से महत्वपूर्ण भी है। राहुल गांधी अपराह्न करीब 3:30 बजे कोटद्वार पहुंचेंगे जहां वह दीपक कुमार उर्फ मोहम्मद दीपक से मुलाकात करेंगे जो बीती 26 जनवरी को एक दुकान के नाम को लेकर चलते विवाद में दीपक कुमार ने अपना नाम मोहम्मद दीपक बताया था और सोशल मीडिया पर वायरल होते देख राहुल गांधी ने दीपक से दिल्ली में मुलाकात कर उन्हें इंसानियत की मिसाल बताया। संभावना जताई जा रही है कि वह श्री सिद्ध बली मंदिर के दर्शन भी करेंगे।

राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे को लेकर सीएम धामी ने किया प्रहार बताया कि राहुल गांधी सेना और सैनिकों के जख्म खुरेदने आ रहे हैं जिसमें उनका कहना है कि उत्तराखंड के महान वीर सपूत सीड्स जनरल बिपिन रावत को अभद्र शब्दों से संबोधित करने वाली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पौड़ी में पूर्व सैनिकों के साथ किस मुंह से संवाद करेंगे।

Srishti
Srishti