दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगे राहुल गांधी, पूर्व सैनिकों से करेंगे संवाद…

Rahul Gandhi Uttarakhand visit for two-day : कांग्रेस पार्टी ने 2027 चुनावी मैदान में अग्नि वीर भर्ती व प्रदेश के महत्वपूर्ण मुद्दों पर भाजपा को घेरने की रणनीति बनाई है जिसके लिए लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गुरुवार यानी 4 जून को उत्तराखंड दो दिवसीय दौरे पर आएंगे।

बताया जा रहा है कि 4 जून को पौड़ी में होने वाले पूर्व सैनिक सम्मेलन के माध्यम से कांग्रेस ने पूर्व सैनिकों और युवाओं को साधने की रणनीति बनाई है सम्मेलन में राहुल गांधी अग्निपथ योजना ,वन रैंक वन पेंशन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत करेंगे। साथ ही पूर्व सैनिकों की पेंशन को आयकर के दायरे में लाने का मुद्दा भी चर्चा का मुख्य विषय रहेगा। उत्तराखंड में पूर्व सैनिकों व युवाओं का बड़ा वोट बैंक है जिसके लिए कांग्रेस ने इस वर्ग पर अपना लक्ष्य साधा है।

कांग्रेस नेताओं के अनुसार यह मुद्दे देश के बड़े हिस्से को प्रभावित करता है अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं में काफी संतोष देखा गया है साथ ही राहुल गांधी इस योजना के विभिन्न पहलुओं पर युवाओं से बातचीत करेंगे। वन रैंक वन पेंशन का मुद्दा पूर्व सैनिकों के लिए लंबे समय से महत्वपूर्ण रहा है जिसे देख राहुल गांधी पूर्व सैनिकों के मुद्दों पर भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना भी कर सकते है पहले भी कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग प्रदेश भर में रथ यात्रा निकाल अग्निपथ योजना की कमियों के मुद्दों को लेकर युवाओं व पूर्व सैनिकों के बीच प्रदर्शन कर चुकी है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे पर पूर्व सैनिक व युवाओं पर फोकस बताया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कहना है की अग्नि वीर भर्ती प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ एक धोखा है उत्तराखंड के युवाओं का सेवा में सबसे बड़ा योगदान रहा है फिर भी अग्निवीर भर्ती से युवा व उनके परिवार चिंतित है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड दौरे में पूर्व सैनिक सम्मेलन में पूर्व सैनिकों व युवाओं से इन्हीं तमाम मुद्दों पर बातचीत करेगी।

Srishti
Srishti