Rahul Gandhi : पुणे के कॉलेज आफ इंजीनियरिंग में “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम से पहले हंगामा…

Rahul Gandhi’s ‘Chhatron Ki Goonj’ event : लोकसभा में विपक्ष नेता राहुल गांधी का आज यानी शनिवार 22 अगस्त को पुणे के शिवाजी नगर स्थित कॉलेज आफ इंजीनियरिंग में छात्रों की गूंज कार्यक्रम आयोजित किया गया। लेकिन कार्यक्रम शुरू होने से पहले वहां हंगामा शुरू हो गया।

जानकारी के अनुसार कार्यक्रम से पहले शिवाजी नगर स्थित कॉलेज आफ इंजीनियरिंग पुणे में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ़ इंडिया (NSUI) के बीच झड़प शुरू हो गई। जिसके बाद राजनीतिक माहौल गर्माने लगा है। वहीं झड़प के बाद दोनों गुटों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है।

बता दे COEP में एक छात्रा का वीडियो बनाने को लेकर NSUI और ABVP के बीच विवाद हो गया। ABVP का आरोप था कि NSUI के सदस्यों ने छात्र पर दबाव डाला, जबकि NSUI का आरोप था ABVP के सदस्यों ने उसे बंधक बना लिया था। जिसके चलते दोनों गुटों के बीच झड़प शुरू हो गई।

वही इस घटना के चलते कुछ समय के लिए (COEP) कैंपस में तनाव का माहौल बना रहा। जैसे ही विवाद की जानकारी पुलिस को मिली मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को शांत करवाया और मामले की जान शुरू कर दी। बता दे राहुल गांधी आज छात्रों के गूंज कार्यक्रम के लिए पुणे आ रहे हैं।

भाजपा युवा मोर्चा ने रास्ता रोक कर किया प्रोटैस्ट

इसके बाद कांग्रेस नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता vijay wadettiwar समेत कई नेता मौके पर पहुंचे और धरना पर बैठ गए। जबकि भाजपा युवा मोर्चा ने रास्ता रोक कर प्रोटैस्ट किया। वही न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के अनुसार विवाद के बाद कैंपस में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया। वहीं कुछ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के घायल होने की भी सूचना सामने आ रही है। इसी मामले में शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में 50 से 60 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया, जिसमें यूथ कांग्रेस के मुख्य पदाधिकारी भी शामिल है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने छात्रों को हॉस्टल में बंधक बना लिया क्योंकि उन्होंने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का स्टेटस लगाया था। हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि ABVP ने गुंडागर्दी की, जिसमें छात्रों के साथ मारपीट और कॉप हॉस्टल में छात्रों को उनके कमरे में बंधक बनाना शामिल है। जिसमें उन्होंने कहा कि यहां बेहद गंभीर और शर्मनाक हरकत है।

उन्होंने सवाल किया कि ABVP के गुंडो को यह अधिकार किसने दिया कि वे छात्रों को धमकाया और उनकी आजादी का हनन करें फिर इसलिए कि उन्होंने राहुल गांधी का स्टेटस लगाया था। उन्होंने कहा कि अब घटना एक बार फिर भाजपा की छात्र राजनीति की संस्कृति को साबित करती है उन्होंने सवाल किया कि क्या ABVP के गुंडो को सरकारी संरक्षण प्राप्त है, और कहा कि कांग्रेस पार्टी ऐसी गुंडागर्दी के सामने कभी नहीं झुकेगी जो छात्रों के अभिव्यक्ति की आजादी और युवतियों की स्वतंत्रता पर हमला करती हो।

Srishti
Srishti