Rain and hailstorm alert: उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में अप्रैल के महीने में ही बढ़ती गर्मी का प्रचंड रूप देखा जा रहा है जिसके तहत आज देहरादून के स्कूल हिटवेट के चलते बंद रखे गए। बहरहाल अगले दो दिन गर्मी से राहत की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
राज्य के 11 पहाड़ी जिलों में पड़ेगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार कल मंगलवार 28 अप्रैल को उत्तराखंड के नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं जगह में भारी बारिश देखने को मिलेगी। इस दौरान बदल गरजने, बिजली चमकने और करीब 50 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के साथ की ओलावृष्टि की संभावनाएं भी बताई जा रहे ही। एक ओर जहां राज्य के 11 पहाड़ी जिलों में बारिश पड़ेगी तो वही हरिद्वार और उधम सिंह जैसे मैदानी जिलों में मौसम सूखा ही रहेगा।
मौसम विभाग द्वारा पर्वतीय जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 29 अप्रैल बुधवार को भी उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बुधवार को देहरादून, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ इन 8 जिलों में कहीं-कहीं जगहों पर भारी बारिश देखने को मिलेगी। इस दौरान ओलावृष्टि का अलर्ट भी जारी किया गया है। इस साथ ही बुधवार को भी हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में मौसम सूखा ही रहेगा।
30 अप्रैल के लिए मौसम विभाग ने राज्य के पर्वतीय जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 30 अप्रैल यानी गुरुवार को सभी पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होगी।
