उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार…

Rain And Snow Expected In Uttarakhand Hills : उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट ले रहा है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक सर्द हवाओं का असर महसूस किया जा रहा है। अक्टूबर में ही बर्फबारी और बारिश ने तापमान गिरा दिया है। वहीं आज प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

आपको बता दें, मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार 22 अक्तूबर को देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

साथ ही, 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के आसार हैं, जिससे मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह बदलाव ठंड की दस्तक का संकेत है। वहीं, 23 से 27 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम सामान्य और साफ रहने की संभावना है।

Aarti Rawat
Aarti Rawat