उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट…

Rain and Snowfall Alert In Uttarakhand: उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट ले रहा है। जिसके चलते मौसम विभाग ने आज यानी 17 फरवरी को राज्य के 5 ऊंचाई वाले जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

आपको बता दें, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

वहीं, देहरादून सहित राज्य के ज्यादातर हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से तेज धूप निकल रही है, जिससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी महसूस की जा रही है। दोपहर में हल्की गर्माहट रहती है, जबकि सुबह और शाम के समय ठंड का असर बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बदलाव के बावजूद तापमान पर खास असर नहीं पड़ेगा। वहीं, आगामी दिनों की बात करें तो 18 फरवरी को भी हालात लगभग ऐसे ही बने रह सकते हैं। जबकि 19 फरवरी से मौसम के शुष्क होने की संभावना है।

Srishti
Srishti