कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Rain And Snowfall Yellow Alert In Uttarakhand: उत्तराखंड में फिर एक बार मौसम करवट ले रहा है। मौसम विभाग के द्वारा 15 मई से पश्चमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते कुछ दिनों तक राज्य में मौसम खराब रहने की जानकारी दी गई है, जिसके चलते कहीं हल्की बारिश तो कहीं बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। जिसको लेकर IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार 15 मई के बाद से उत्तराखंड में फिर मौसम बदलने जा रहा है। देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा, जिससे तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा। जिसके चलते लोगों को गर्मी झेलनी पड़ेगी तो वही 16 और 17 मई को चमोली, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

IMD के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 18 मई से पूरे राज्य में मौसम पूरी तरह से शुष्क हो जाएगा और तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक का इजाफे होने की संभावना है, जिसके चलते लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना होगा।

Aarti Rawat
Aarti Rawat