उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, बारिश- बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट….

Rain And Storm Alert Across Uttarakhand : उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट ले रहा है। जिसके चलते मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को तापमान घटने और बारिश के लिए कई जिलों में अलर्ट जारी किया है। जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

आपको बता दें, मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा) के साथ बारिश, ओलावृष्टि और आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है । वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों (4400 मीटर से अधिक) में बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अलावा अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ आधी तूफान के आसार हैं जबकि मैदानी इलाकों में हल्की बारिश की आशंका जताई गई है। इधर हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर की बात करें तो यहां बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Imd के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बारिश और तेज हवाएं चलने से राज्य भर में अधिकतम तापमान 3-5 डिग्री सेल्सियस कम हो सकता है।

देहरादून का पूर्वानुमान

वहीं देहरादून की बात करें तो 28 अप्रैल को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही, हल्की बारिश, गरज-चमक और 40-50 किमी/घंटा हवाएं रहने के भी आसार हैं । बता दें, अधिकतम तापमान लगभग 37°C तथा न्यूनतम 22°C रहने का अनुमान है। साथ ही आने वाले दिनों की बात करें तो मौसम विभाग के मुताबिक 3 मई तक प्रदेश में मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है।

Srishti
Srishti