Rain and Storm Alert in Uttarakhand: राज्य का मौसम रविवार रात से ही बदला सा रहा। मौसम विभाग द्वारा एक बार फिर सोमवार के लिए पहाड़ी जिलों में तेज बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
दून में लगातार बारिश
आपको बतादें, रविवार की रात से ही दून का मौसम बदला रहा। रात भर हो रही बारिश से तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली है। इसके बाद सुबह से ही बदल छाए रहे जिसके साथ लगातार बिजली कड़कती दिखाई दी। साथ ही, दिनभर लगातार बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। लगातार बारिश होने से मौसम में तब्दीली आई है और लोगों को गर्मी से कुछ निजात मिली है।
इसके साथ ही मौसम विभाग द्वारा पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के लिए भरी बारिश और राज्यभर में 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
जल्द मॉनसून देगा दस्तक
मौसम विशेषज्ञों के जानकारी के अनुसार यह प्री–मानसून की बारिश 6 जून तक जारी रह सकती है। साथ ही, 10 जून के बाद मॉनसून दस्तक दे सकता है।

