Ranveer Kapoor invests in a huge plot in Pimpri, Pune. : रियल एस्टेट सेक्टर में बॉलीवुड अभिनेताओं द्वारा निवेश का सिलसिला जारी है. इसी बीच एक बङी खबर सामने आ रही है जिसमे रणबीर कपूर ने एक लग्जरी प्रोजेक्ट में प्लॉट खरीदने के बाद अब पुणे में करोड़ों रुपये की जमीन खरीदी है।
आपको बता दे बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर जहां फिल्मों में अपनी एक्टिंग से फैंस के दिलों पर राज करते हैं, वही वे निवेश के मामले को लेकर भी काफी जागरूक हैं। साथ ही कई कंपनियों के शेयरों में उन्होंने पैसे लगाए हैं, और रियल एस्टेट सेक्टर में भी वे लगातार निवेश करते नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर कपूर ने चार प्लॉट खरीदे हैं जिन पर 16 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम खर्च की है।
रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स
बिजनेस टुडे पर छपी रिपोर्ट में रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स फर्म सीआरई मैट्रिक्स की ओर से शेयर किए गए। आंकड़ों के हिसाब से बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने पुणे के पिंपरी गांव में रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट किया है जिसमे कुल 16.42 करोड़ रुपये खर्च करके जमीन के चार टुकड़े खरीदने की जानकारी मिली है।
पुणे के पिंपरी गांव में मुलशी तालुका में स्थित इस जमीन के टुकड़ों का क्षेत्रफल 8,900 वर्ग मीटर से लेकर 43,800 वर्ग मीटर तक बताई जा रही है। खर्च और प्रति जमीन टुकड़े की कीमत के बारे में बात करें, तो रणवीर कपूर ने यहां पर 43,800 वर्ग मीटर का एक भूखंड 7.07 करोड़ रुपये में खरीदा, 35.40 लाख रुपये का स्टांप शुल्क लगा है।
प्रीमियम प्रोजेक्ट ‘द सरयू’
बीते कुछ समय से लगातार जमीन की खरीदारी करते हुए नजर आए हैं. बॉलीवुड स्टार ने अयोध्या में अभिनंदन लोढ़ा हाउस (HoABL) के प्रीमियम प्रोजेक्ट ‘द सरयू’ में प्लॉट खरीदा है। यह सौदा लगभग 3.31 करोड़ रुपये में हुआ, जिसका कुल क्षेत्रफल 2,134 वर्ग फुट बताय़ा गय़ा है। ये HoABL रियल एस्टेट प्रोजेक्ट अयोध्या में सरयू नदी के किनारे स्थित 75 एकड़ की जमीन पर बनाया जा रहा है और एक से बढ़कर एक लग्जरी सुविधाओं से लैस है।
बीते महीने में Ayodhya में जमीन खरीदने के दौरान रणबीर कपूर ने बयान में यह भी कहा कि, ‘ मेरा मानना है कि अयोध्या ने मुझे चुना है, और मैंने इस आह्वान का जवाब दिया है।अयोध्या हमारे इतिहास में गहराई से समाई हुई है और हमारी सांस्कृतिक विरासत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
