Uttarakhand : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी, पढ़िए पूरी खबर

Recruitment process for Anganwadi workers : उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका का के 3211 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 जुलाई 2026 तक निर्धारित की गई है।महिला अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से अपना पंजीकरण ऑनलाइन कर सकती हैं।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को इतना प्रति महीने मानदेय दिया जाएगा

विभाग के निदेशक के अनुसार भर्ती के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में अभ्यर्थी को इस राजस्व गांव का निवासी होना चाहिए। जबकि शहरी क्षेत्र में अभ्यर्थी वार्ड क्षेत्र का निवासी होना चाहिए। इसके लिए न्यूनतम शैक्षिक और अहर्ता राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम इंटरमीडिएट या सक्षम परीक्षा उत्तीर्ण की गए हो। वेतन की बात करें तो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को 9300 प्रति महीने और सहायिका को 5250 प्रति महीने मानदेय दिया जाएगा। बता दे भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

Srishti
Srishti