Red alert in Uttarakhand for heavy rain : उत्तराखंड में बदलते मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग द्वारा उधम सिंह नगर नैनीताल और चंपावत के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा विभाग द्वारा पौड़ी, बागेश्वर, देहरादून और हरिद्वार में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया।
बता दे मौसम विभाग की ओर से इन 7 जिलों में प्रशासन को तत्काल सावधानी बरतने की सलाह दी गई। इस सातों जिलों में भारी से भारी बारिश के आसार है। इसके अलावा बाकी जिलों में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में अगले 24 घंटे में खास सतर्कता बरतने की जरूरत है। वही पर्वतीय क्षेत्रों में नालों और नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को प्रशासन द्वारा लगातार सतर्क रहने की अपील की जा रही है।
भारी बारिश के चलते स्कूल बंद
वही उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के चलते भूस्खलन की खबरें सामने आ रही है जिससे यातायात व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। बता दे सड़कों पर मालवा आने से प्रदेश के कुछ राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 115 सड़के बंद हो गई है।
भारी बारिश के चलते प्रदेश के कई जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया जिसके चलते जिले के 12वीं तक के सभी तरह के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। देहरादून, हरिद्वार, चमोली, पौड़ी, टिहरी बागेश्वर, और नैनीताल जिले में जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार को छुट्टी घोषित कर दी गई है।
