Registration is mandatory instruction by District Magistrate : केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है बताया जा रहा है की यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और अनुकूल बनाए रखने के लिए जिला अधिकारी विशाल मिश्रा, ने सभी घोड़े खच्चरो ,स्वामियों एवं होकरों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे तीर्थ यात्रियों के साथ शालीन,विनम्र एवं सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करें। साथ ही बिना पंजीकरण के घोड़े खच्चर संचालको को स्वीकार नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा की यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में यात्री घोड़े खच्चरो की सेवा का उपयोग करते हैं जिसके चलते यात्रियों के साथ मर्यादित एवं सौदाहर्रपूर्ण यवहार की घोषणा की।
संचालकों ने pilgrim के साथ किया दूरव्यवहार…
जानकारी के अनुसार कुछ संचालकों ने तीर्थयार्थियों के साथ दूरव्यवहार किया है जिसके चलते भविष्य में इस प्रकार की कोई शिकायत मिलने पर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। संचालकों को सेवा देने से पहले पंजीकृत करवाना होगा पंजीकृत न करवाने पर प्रशासन द्वारा उनके खिलाफ ब्लैक लिस्टिंग, आर्थिक दंड समेत अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने सभी घोड़े संचालक और एवं होकरों से प्रशासन ने पूर्ण सहयोग करने और यात्रा की गरिमा बनाए रखने के लिए श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और सम्मानजनक सेवाएं उपलब्ध कराने की अपील की है।
