जो कहा वह किया, 1 साल पहले ही की थी रिंकू ने ये बात, विनिंग रन…

Rinku Singh Fulfills His 1-Year-Old Promise : 28 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का फाइनल मैच खेला गया जिसमें भारत ने जीत हासिल की। पिछले वर्ष 28 सितंबर को द इंडिया इनसाइट्स के रिपोर्टर समय राज शाह ने रिंकू सिंह का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू लिया था। साल 2025 में 28 सितंबर को ही रिंकू सिंह ने एशिया कप के फाइनल मैच के आखिरी गेंद पर विजय रन बनाकर भारत को जीत दिलाई।

द इंडियन साइट्स के साथ की गई बातचीत में रिंकू सिंह ने भारत के फाइनल मैच में विनिंग रन मारने की बात कही थी, 1 साल बाद 28 सितंबर को ही रिंकू सिंह ने भारत के लिए विनिंग रन मारकर अपनी बात पूरी की। आपको बता दें कि रिंकू सिंह ने पूरे एशिया कप में एक ही गेंद खेली और इस गेंद पर फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ चौका मार कर भारत को जीत दिलाई।

भारत और पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच जीतने के बाद रिंकू सिंह ने कहा “और कुछ मायने नहीं रखता एक गेंद मायने रखती है वही चाहिए थी जिस पर मैंने चौका लगाया सभी को पता है कि मैं फिनिशर हूं टीम जीत गई है और मैं बहुत खुश हूं।”

Aarti Rawat
Aarti Rawat