Rishikesh-Karnaprayag rail project update :रेल विकास निगम लिमिटेड(RVNL) की ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण से प्रभावित जनासु, खिलगढ़ तल्ला और खिलगढ़ तल्ला गांवों के ग्रामीणों ने चार गुना मुआवजा और 12% ब्याज की मांग को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है।
प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग
बताया जा रहा है कि उच्च न्यायालय आदेश के बावजूद उन्हें आज तक निर्धारित प्रतिकर राशि का भुगतान नहीं किया गया जिससे प्रभावित परिवारों ने भारी नाराजगी जताई है। साथ ही ग्रामीणों का कहना है कि कई बार प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग करने के बावजूद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जिसके चलते मजबूर होकर अब उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि परियोजना से जुड़े अधिकारी न्यायालय के आदेशों का पालन नहीं कर रहे है जिससे प्रभावित होकर परिवार काफी समय से आर्थिक और मानसिक परेशानी झेल रहे हैं।
आंदोलनकारी की मांग है कि जब तक प्रभावित किसानों को नियमानुसार 4 गुना प्रतिकार राशि और 12% ब्याज का भुगतान नहीं किया जाता। तब तक वह आंदोलन जारी रखेंगे और यदि प्रशासन ने जल्द समाधान नहीं निकला तो आंदोलन को और भी उग्र किया जाएगा। जिसका जिम्मेदार शासन प्रशासन को माना जाएगा।
