Haridwar : बीच बाजार में महिला का पैर पड़ते ही धसी सड़क..

Road caved in Haridwar : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक बेहद खौफनाक और चौका देने वाली घटना सामने आई हैं। बता दे यहां लालतारौ के पास बीच बाजार में अचानक सड़क धस गई और पैदल जा रही महिला यात्री गड्ढे में जा गिरी। वहीं सड़क धसने और महिला के अचानक गड्ढे में गिरने की यह घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार यानी बीते 30 जुलाई को एक महिला यात्री अपने परिजनों के साथ हरिद्वार घूमने आई थी। जैसे ही महिला ललतारौ पुल के पास पहुंची तभी एक होटल के सामने महिला का पैर पड़ते ही अचानक से सड़क धस गई और वहां एक गड्ढा हो गया और महिला मिट्टी समेत गड्ढे में जा गिरी। हादसे में महिला को हल्की-फुल्की चोटे भी आई, जिसके बाद महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

लालतारौ पुल कावड़ यात्रा का मुख्य मार्ग

आपको बता दे की हरिद्वार में वर्तमान में विश्व प्रसिद्ध कावड़ यात्रा चल रही है, लालतारौ पुल कावड़ यात्रा का मुख्य मार्ग है, जहां से प्रतिदिन लाखों शिवभक्त “हर की पैड़ी” जल लेने जाते हैं और वापस अपने गंतव्यों की ओर लौटते हैं। वही इस साल भी लाखों शिव भक्त हरिद्वार हर की पैड़ी गंगाजल लेने आ रहे हैं लेकिन कावड़ यात्रा के पहले ही दिन इस सड़क हादसे ने प्रशासन की पोल खोल दी है। मुख्य बाजार के बीचों बीच एक सेकंड पहले बिल्कुल ठीक दिखाई दे रही सड़क अगले ही पल धस गई और वहां गहरा गड्ढा बन गया। जिसने अब प्रशासन के कावड़ व कुंभ मेले की तैयारियों पर भी सवाल खड़े कर दिए।

वहीं हरिद्वार में अगले साल 2027 से कुंभ मेला आयोजित होगा। शासन-प्रशासन द्वारा कुंभ मेले की तैयारियां भी जोरों से की जा रही है। लेकिन इसी तरह सड़कें धसती रहे तो आमजन को जान माल का नुकसान भी हो सकता है।

Srishti
Srishti