Route Diversion Plan In Dehradun For Today : उत्तराखंड में आज यानी 16 फरवरी को कांग्रेस की प्रस्तावित रैली को देखते हुए पुलिस ने शहर में विशेष ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया है। यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि रैली के दौरान सुबह 11 बजे से रैली समाप्ति तक राजपुर रोड और हाथीबड़कला रोड का प्रयोग करने से बचें, और तय किए गए वैकल्पिक रास्तों का ही इस्तेमाल करें।
डायवर्जन प्लान
- रैली की शुरुआत परेड ग्राउंड से होगी। जुलूस के ओरियंट चौक की ओर बढ़ने पर कनक चौक जाने वाला यातायात ग्लोब चौक होते हुए भेजा जाएगा। लैंसडाउन चौक और बुद्धा चौक से आने-जाने वाले वाहनों को भी डायवर्ट किया जाएगा।
- रैली के कनक चौक पहुंचने पर पेसिफिक तिराहा से कनक चौक जाने वाले वाहनों को तनेजा ऑप्टिकल कट से रोजगार तिराहा की ओर मोड़ा जाएगा।
- रैली के ओरियण्ट चौक पहुंचने पर कनक चौक से ओरियण्ट चौक जाने वाले ट्रैफिक को पेसिफिक तिराहा से होकर भेजा जाएगा। ग्लोब चौक से ओरियण्ट जाने वाला ट्रैफिक भी पेसिफिक तिराहा के रास्ते डायवर्ट रहेगा। घंटाघर से ओरियण्ट चौक जाने वाले वाहनों को दर्शनलाल चौक की ओर भेजा जाएगा।
- रैली के ओरियण्ट चौक पार करने के बाद भी यही व्यवस्था लागू रहेगी।
- रैली के ग्लोब चौक पहुंचने पर ग्लोब चौक से बहल चौक जाने वाला ट्रैफिक पेसिफिक तिराहा से बैनी बाजार की ओर भेजा जाएगा। रैली के पीछे किसी भी प्रकार का ट्रैफिक नहीं चलने दिया जाएगा।
- बहल चौक पार करने पर राजपुर रोड और बैनी बाजार चौक से आने वाले वाहनों को जरूरत के अनुसार रोका और छोड़ा जाएगा। एनेक्सी तिराहा से हाथीबड़कला की ओर यातायात पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। यह ट्रैफिक सीएसडी तिराहा और वाटिका तिराहा से होते हुए बिंदाल की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- रैली के दिलाराम चौक पहुंचने पर कालीदास तिराहा से दिलाराम जाने वाले वाहनों को पथरिया पीर और नेशविला रोड की ओर मोड़ा जाएगा।
- रैली के राज प्लाजा पहुंचने पर राजपुर रोड से कैंट की ओर जाने वाला ट्रैफिक घंटाघर की दिशा में डायवर्ट रहेगा।
पार्किंग व्यवस्था
- गुरुनानक ग्राउंड, रेसकोर्स – बड़ी बसों के लिए
- रेजर्स ग्राउंड – सिटी बसों एवं रैली में नियुक्त पुलिस बल के वाहनों के लिए
- खेल मैदान, परेड ग्राउंड – प्रतिभागियों के छोटे वाहनों के लिए
- स्मार्ट सिटी शेड पार्किंग, परेड ग्राउंड – वीआईपी वाहनों के लिए
डायवर्जन
- दिलाराम चौक
- एनेक्सी तिराहा
- कालीदास तिराहा
- ओरियण्ट चौक
- पेसिफिक तिराहा
- ग्लोब चौक
- वाटिका तिराहा
