Salary Hike Protest In Haldwani: नोएडा के बाद अब उत्तराखंड से भी कर्मचारियों के वेतन को लेकर प्रदर्शन की खबर सामने आ रही है उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित हल्द्वानी में शांतिपूर्वक चल रहे कर्मचारियों के प्रदर्शन ने अचानक उग्र रूप ले लिया।
कर्मचारी के प्रदर्शन के दौरान हल्द्वानी पुलिस की बर्बरता की खबर सामने आए हैं, जिसके बाद से ही प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ ही नारेबाजी शुरू की। मिनी सिडकुल में एक कंपनी में काम कर रहे कर्मचारी निवेदन बढ़ाने और श्रम विभाग के नियमों का पालन नहीं करने को लेकर प्रदर्शन किया। सुबह से ही बड़ी संख्या में कर्मचारी कंपनी परिसर के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। मजदूरों का कहना है कि लंबे समय से उनके वेतन में बढ़ोतरी नहीं की गई तो वही श्रम कानून का सही तरीके से भी पालन नहीं किया जा रहा है जिसके चलते वह आर्थिक और मानसिक प्रभाव झेल रहे हैं।
शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे हैं प्रदर्शन कार्यों को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन के द्वारा मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया प्रदर्शनकारी को कहना है कि पुलिस की ओर से उनके साथ बस शुरू की गई जिसके कारण पुलिस के खिलाफ उन्होंने नारेबाजी शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र विधायक सहित कई बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे और श्रमिकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं का निवारण करने का प्रयास किया।
